हैदराबाद , अक्टूबर 05 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तेलंगाना के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये मूल्य के 800 ग्राम सोने के आभूषण के साथ एक यात्री को सोमवार को गिरफ्तार किया ।
अधिकारियों के मुताबिक हैदराबाद का रहने वाला यह सर्राफा कारोबारी तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरकर पहुंचा था। बैग में सोना ले जाये जाने की सटीक सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर उसे रास्ते में ही रोक लिया।
अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया और जब्त सोने को अपने कब्जे में ले लिया। डीआरआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित