महबूबनगर , सितंबर 10 -- तेलंगाना में महबूबनगर जिले के भूतपुर में गुरुवार तड़के जानवरों को ले जा रही एक डीसीएम वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें आग लग गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 200 से ज़्यादा बकरियां जिंदा जल गईं।
पुलिस के अनुसार, डीसीएम वैन राष्ट्रीय राजमार्ग से कुरनूल की ओर बकरियां ले जा रही थी, तभी वह सड़क किनारे लगे एक साइनबोर्ड से टकरा गई। इससे गाड़ी में तुरंत आग लग गई और कुछ ही सेकंड में वह पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित