हैदराबाद , अप्रैल 30 -- तेलंगाना सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव को राज्य सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है और उन्हें मंत्री का दर्जा दिया गया है।

श्री राव को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सलाह देने का काम सौंपा गया है। इसी क्रम में सरकार ने श्री शिवधर रेड्डी को राज्य का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। वह आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पदसे सेवानिवृत हो रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी किये गये, जो राज्य प्रशासन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित