हैदराबाद , जून 05 -- तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और कपड़ा मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने भुवनगिरी के सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी के साथ शुक्रवार को हैदराबाद के हाईटेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानक "थ्रेड पोचमपल्ली" हथकरघा प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया।
यदाद्रि भुवनगिरि जिला कलेक्टर अनुराग जयंती (आईएएस) के नेतृत्व में हाईटेक्स के हॉल नंबर चार में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उद्घाटन कार्यक्रम में भुवनगिरी विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी और जिला कलेक्टर अनुराग जयंती ने भाग लिया। इसमें पद्मश्री पुरस्कार विजेता गजम गोवर्धन और गजम अंजैया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित हथकरघा स्टालों का दौरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित