हैदराबाद , जून 22 -- मौसम विज्ञान केंद्र के अुनसार अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों और छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। इसके असर से 23 से 28 जून तक तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित