हैदराबाद , जुलाई 31 -- तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए परिवार प्रमाण पत्र सेवा सभी तहसीलदार कार्यालयों और मीसेवा केंद्रों पर उपलब्ध करा दी है। इससे नागरिक सरकारी विभागों या अन्य संस्थानों की आवश्यकतानुसार अपने परिवार के सदस्यों का विवरण आसानी से प्रस्तुत कर सकेंगे।

श्री विक्रमार्क ने महात्मा ज्योतिराव फुले प्रजा भवन में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि प्रमाणित पारिवारिक जानकारी तक पहुंच को सरल बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास राशन कार्ड, आरोग्यश्री और बारीक चावल वितरण जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के परिवार का विवरण पहले से ही मौजूद है। उन्होंने कहा कि जब भी परिवारों को किसी सरकारी विभाग या संस्थान में पारिवारिक विवरण जमा करने की आवश्यकता होगी, तो वे तहसीलदार कार्यालयों या मीसेवा केंद्रों से आसानी से 'फैमिली सर्टिफिकेट' प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित