हैदराबाद , अगस्त 11 -- तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के सतवार गांव के पास मंगलवार को ऑटो-रिक्शा और टैंकर की टक्कर से सात लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना एक यू-टर्न पर उस समय हुआ जब कर्नाटक के हुमनाबाद से जंहीराबाद की ओर जा रहा ऑटो रिक्शा की हैदराबाद से कर्नाटक की ओर जा रहे टैंकर से टक्कर हो गयी। ऑटो-रिक्शा में लगभग 12 लोग सवार थे। सभी मृतक कर्नाटक में बीदर जिले के राजागिरी निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए ज़हीराबाद एरिया हॉस्पिटल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित