हैदराबाद , सितंबर 17 -- तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार रात मल्काजगिरी आयुक्तालय के कीसरा पुलिस थाने में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए कीसरा थाने के उप निरीक्षक (एसआई) द्यापा ज्ञानेंदर रेड्डी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि रेड्डी ने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता और उसके मित्र को थाने से जमानत देने तथा कथित तौर पर परेशान नहीं करने के लिए कीसरा निरीक्षक एवं थाना प्रभारी (एसएचओ) अरकापल्ली अंजनयेलु के निर्देश पर रिश्वत मांगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित