हैदराबाद , मई 19 -- तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को रेड हिल्स में जलमंडली के महाप्रबंधक एसएल कुमार के घर पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद, रंगारेड्डी और निजामाबाद जिलों में आठ जगहों पर उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी एक साथ तलाशी ली गई। एसीबी अधिकारियों ने छापे के दौरान निजामाबाद जिले के मल्लापुर में कुमार के घर से 1.10 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलोग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी के सामान जब्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित