हैदराबाद , मई 22 -- मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को तेलंगाना के करीमनगर, पेद्दापल्ली और खम्मम जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने यहां जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर, नागरकुर्नूल, वनपर्थी, नारायणपेट और जोगुलम्बा गडवाल जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसी अवधि में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। पूरे राज्य में 24 से 28 मई तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना के खम्मम जिले में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही जबकि राज्य में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। इसी अवधि में खम्मम में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित