हैदराबाद , जुलाई 20 -- तेलंगाना में अगले सात दिनों के दौरान कई स्थानाें पर और कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
केंद्र ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित