हैदराबाद , अप्रैल 10 -- तेलंगाना में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यहां जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि इसी अवधि के दौरान महबूबनगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित