हैदराबाद , सितंबर 02 -- तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने भोंगिर में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में इस तरह के हमलों के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने बुधवार को भोंगिर में उन पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिन्होंने भाजपा के भोंगिर जिला कार्यालय पर हाल ही में हुए हमले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुकाबला किया था। श्री राव ने 'एक्स' पर पोस्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं के साहस और संकल्प की सराहना की। इस घटना में कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए थे।
उन्होंने राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के हमलों के लिए कोई जगह नहीं है।भाजपा कार्यकर्ताओं को 'योद्धा' बताते हुए उन्होंने कहा कि हमले के बावजूद वे डटे रहे और पीछे हटने से इनकार कर दिया। श्री राव ने आरोप लगाया कि अपनी सरकार के कामकाज की बढ़ती जन-आलोचना के बीच कांग्रेस हमलों और डराने-धमकाने का सहारा ले रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित