हैदराबाद , जुलाई 23 -- हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय के अंदर गुरुवार तड़के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल स्वामी सुबह करीब 5:30 बजे शौचालय में दाखिल हुये और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर सहकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्री स्वामी को खून से लथपथ पाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मौके से हाथ से लिखा एक पत्र बरामद किया गया है। पत्र में कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों को परेशान न करने का अनुरोध किया था और अपने परिवार के प्रति चिंता व्यक्त की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित