हैदराबाद , अक्टूबर 08 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को वायु सेना दिवस के अवसर पर वायु सेना के योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
एक संदेश में, राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के हवाई क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा करने में वायु सेना की वीरता, समर्पण और पेशेवराना रवैया अत्यंत गर्व का विषय है।
उन्होंने भारतीय वायु सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में उनके निस्वार्थ सेवा और बलिदानों के लिए वायु योद्धाओं तथा उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित