हैदराबाद , अगस्त 26 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को ओणम के अवसर पर तेलंगाना के लोगों और देश-विदेश में रहने वाले मलयाली समुदाय को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि बहुत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाने वाला ओणम त्योहार खुशी, एकता, सद्भाव एवं समृद्धि का प्रतीक है, साथ ही यह करुणा, समानता और एकता जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता है।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त किया कि ओणम की भावना सभी के लिए शांति, खुशी और सफलता लाएगी और लोगों के बीच भाईचारे और एकता के बंधन को और मजबूत करेगी।
लोक भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कामना की कि हर घर खुशहाली, शांति और समृद्धि से भरा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित