हैदराबाद , जून 07 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम उप्पल का दौरा कर वहां 1,511 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नये मलकाजगिरी नगर निगम भवन की आधारशिला रखेंगे। इस भवन का निर्माण 10 एकड़ भूमि पर लगभग 98 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित