हैदराबाद , नवंबर 01 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सरकारी विभागों, उद्योगों, निर्माण एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पेयजल की बचत और जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के लिए गैर-पेयजल कार्यों में उपचारित जल (ट्रीटेड वॉटर) का उपयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूएसएसबी) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक संदेश में लोगों और सभी संबंधित पक्षों से जल संरक्षण को एक सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पिछले 37 वर्षों से हैदराबाद में पीने के पानी की आपूर्ति करने और सीवरेज सेवाओं का प्रबंधन करने के लिए बोर्ड की सराहना की, जिससे शहर के विकास और जन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित