खम्मम , जून 21 -- तेलंगाना के खम्मम जिले में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आयी है, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों, वैदिक (7) और तनिष्क (5) को कीटनाशक खिला दिया और उसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित