हैदराबाद , जुलाई 02 -- तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल और निर्मल जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि शनिवार को राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और निजामाबाद जिलों के कुछ स्थानों पर सामान्य स्थिती होने का अनुमान है।

राज्य के सभी जिलों में विभिन्न स्थानों पर अगले 48 घंटे के दौरान गरज के साथ आंधी-तूफान और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेलंगाना में चार से आठ जुलाई तक कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना भर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित