हैदराबाद , जुलाई 03 -- तेलंगाना के कई जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है।

साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान राज्य भर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह चेतावनी जारी की।

मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, जगित्याल और पेद्दापल्ली जिलों में चार जुलाई को भारी बारिश हो सकती हैं। इसके अगले दिन, पांच जुलाई को भी आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर और पेद्दापल्ली जिलों के कुछ स्थानों पर ऐसी ही स्थिति होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद और जगित्याल जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। इसी दिन राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबुबाबाद, मेडक और कामारेड्डी जिलों में भी ऐसी स्थिति होने का अनुमान है।

राज्य के निर्मल, निजामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, जयशंकर भूपलपल्ली, मुलुगु और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों में रविवार को तेज बारिश होने के आसार हैं।

राज्य के सभी जिलों में विभिन्न स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान गरज के साथ आंधी-तूफान और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेलंगाना में छह से नौ जुलाई को भी इसी गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य भर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित