हैदराबाद , अक्तूबर 20 -- तेलंगाना के नागरकुरनूल से कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने सोमवार को जनता और सरकार से अल नीनो से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों के मउ किसानों से फसलों के चयन में सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अल नीनो एक प्राकृतिक घटना है, न कि सरकार द्वारा पैदा की गई कोई स्थिति। उन्होंने दावा किया कि अतीत में भी 18 बार यह स्थिति बन चुकी है और मौजूदा स्थिति जैसा 'सुपर अल नीनो' लगभग 150 वर्ष पहले आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित