हैदराबाद , अक्टूबर 05 -- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में टैंक बंड पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में छह वर्ष की बच्ची और उसके रिश्तेदार की उस समय मौत हो गयी, जब वे उसका जन्मदिन मनाने जा रहे थे।
मृतकों की पहचान पुराने अलवाल के जोन्नाबंडा निवासी सरक्षी (6) और विश्वनाथ (41) के रूप में हुई है। परिवार सरक्षी का जन्मदिन मनाने यहां आया था, जहां उन्होंने कुकटपल्ली स्थित पीवीआर में फिल्म देखी और बाद में केक काटने के लिए टैंक बंड गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित