जयशंकर भूपालपल्ली , अगस्त 14 -- तेलंगाना में जयशंकर भूपालपल्ली जिले के मल्हार मंडल के कोय्युरु गांव में खेत में बोरवेल से मोटर निकालने की कोशिश के दौरान करंट लगने से गुरुवार को पिता-पुत्र की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान कतारम मंडल के मारवाड़ीपल्ली गांव के रहने वाले कोट्टेकोल्ला बापू (48) और उनके बेटे मनोज (20) के तौर पर हुई है। दोनों किसान थे और कोय्युरु के बाहरी इलाके में स्थित कल शाम को अपने खेत में बोरवेल की मोटर निकालने गए थे।
मोटर निकालते समय दोनों को बिजली का झटका लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस शुक्रवार को मौके पर पहुंची एवं मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित