हैदराबाद , सितंबर 29 -- तेलंगाना के मेडचल-मल्काजगिरि जिले में घाटकेसर रेलवे स्टेशन सीमा के तहत औषापुर के पास मंगलवार तड़के दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 100 से अधिक भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार करीब तीन बजे तड़के यह हादसा हुआ जिस समय ट्रेन काजीपेट से हैदराबाद की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त चरवाहे रेलवे पटरी से थोड़ी दूरी पर सो रहे थे। इसी दौरान ट्रेनों की आवाज से घबराकर भेड़ें अचानक पटरियों की ओर भाग गईं और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित