हैदराबाद , सितंबर 22 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से वारंगल में फिर से शुरू किए जा रहे ममनूर हवाईअड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी मौलवी सैयद अलाउद्दीन के नाम पर रखे जाने की मांग की है।

श्री ओवैसी ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि 1930 के दशक में निज़ाम के शासनकाल में बना ममनूर हवाईअड्डा भारत के सबसे पुराने हवाईअड्डों में से एक था और इसने क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित