हैदराबाद , मई 14 -- तेलंगाना में अगले तीन दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि इसी अवधि के दौरान राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसमें अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का भी अनुमान जताया गया है।

तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 16 से 20 मई तक गर्म हवाओं के चलने के आसार हैं। राज्य भर में 17 से 20 मई तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित