पटना , जुलाई 10 -- जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 जुलाई को नामांकन करेंगे।
श्री भारती ने कहा कि जनसुराज के के सूत्रधार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से पहले पार्टी के कार्यकर्ता स्काउट गाइड मैदान छज्जूबाग में सुबह 10 बजे इकट्ठा होंगे और वहां से अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों के साथ श्री किशोर पटना समाहरणायल के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित