बुरहानपुर , अक्टूबर 17 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले मे सड़कों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। खकनार थाना पुलिस ने तेज रफ्तार से बाइक चलाने और स्टंट करने वाले चार युवकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित