प्रयागराज , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के थाना घूरपुर क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव में रविवार दोपहर एनएच-30 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो ने दो घायलों को उपचार केलिए हॉस्पिटल पहुंचे पर चिकित्सकों ने 13 वर्षीय पुत्र आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता का उपचार चल रहा है।

घटना रविवार दोपहर करीब 1बजे सेमरा कलबना गांव स्थित पटेल पौधशाला के पास हुई। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के रायपुरा थाना क्षेत्र के कौवरा गांव निवासी लवलेश कुमार वाल्मीकि पुत्र मंगल प्रसाद प्रयागराज में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहकर स्वीपर का काम करते हैं। रविवार को वह अपने बड़े बेटे राजा उर्फ आदित्य को साथ लेकर बाइक से कौवरा गांव से प्रयागराज लौट रहे थे।जैसे ही वे एनएच-30 पर पटेल पौधशाला के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित