मुरैना , मार्च 05 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिर्राज शखबार कल देर शाम अपनी पत्नी पूनम शखबार को अंबाह में मेला दिखाकर मोटरसाइकिल से अपने गांव हमीरपुरा लौट रहे थे। पिनहाट मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गिर्राज ने पेट्रोल भरवाने के लिए मोटरसाइकिल रोक दी। इस दौरान उनकी पत्नी सड़क किनारे खड़ी थी।
उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अंबाह के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित