वाराणसी , मई 23 -- जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव जैसे ही मंदिर के बाहर पहुंचे, प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ परिवार की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे बाबा के दर्शन करने काशी आते रहे हैं। बाबा के दर्शन करने के बाद मन को शांति मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित