अलवर , मई 28 -- राजस्थान में अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की तेजाब पीने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गंगा मंदिर के पास निवासरत अनिल जाटव (35) ने कथित रूप से मानसिक बीमारी से परेशान होकर तेजाब का सेवन कर लिया। अनिल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।
परिजनों के अनुसार बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर पता चला कि उसने तेजाब पी लिया है। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित