धार , अगस्त 31 -- मध्य प्रदेश के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने तेजाजी दशमी के पावन पर्व पर राज्य में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

विधायक ग्रेवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में जाट समाज एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी, तेजाजी दशमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। तेजाजी महाराज लोक आस्था, वीरता, वचनबद्धता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित