पटना , सितंबर 20 -- भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में बिहार की उपेक्षा से संबंधित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री यादव को केंद्र सरकार के विकास कार्यों और बाढ़ के दौरान प्रदेश में किये जा रहे राहत एवं बचाव प्रयासों की पूरी जानकारी नहीं है।
श्री सरावगी ने कहा कि बिहार के विकास और आपदा की घड़ी में राज्य की सहायता के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित