भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में करौली में सपोटरा के डाबरा गांव में क्षेत्रपाल धाम के समीप एकतेंदुआ द्वारा एक श्वान का शिकार किये जाने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

सोमवार देर रात की इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह सामने आने के बाद वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया। दल ने हालात का जायजा लेने के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए निगरानी बढ़ाने को कहा है।

विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, बच्चों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित