भरतपुर , मई 20 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के भारती टोडरा गांव में मंगलवार देर रात तेंदुए के हमले से एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में बने क्वार्टरों की सुरक्षा का काम करने वाले कल्याणमल गुर्जर (60) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कल्याणमल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि कल्याणमल देर रात रात अपने दूसरे साथी बाबूलाल के साथ क्वार्टरों की सुरक्षा कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने आकर उसका पैर पकड़ लिया। जैसे तैसे उसने अपने आप को बचाया, लेकिन तब तक तेंदुए के दांतों से उसका पैर जख्मी हो गया। वन विभाग का दल घायल को फलौदी अस्पताल ले गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित