भरतपुर , अगस्त 25 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में फलौदी रेंज के दुमोदा में पिछले दिनोंएक मासूम को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद एक भालू को भी कैद कर लिया गया।

वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र में भालू की गतिविधियों को देखते हुए विभाग के दलों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रखी थी और जगह-जगह पिंजरे लगाये थे। स्वास्थ्य जांच के बाद मंगलवार को भालू को रणथंभौर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास नहीं जाने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने का आग्रह किया है। तेंदुए के बाद भालू के भी पकड़े जाने से कैलाशपुरी, दुमोदा और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित