लखनऊ , अगस्त 21 -- राजधानी लखनऊ में 22 अगस्त से तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 का आगाज होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के करीब 600 खिलाड़ी अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यह चैंपियनशिप 22 और 23 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह और आयोजन सचिव संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, गुजरात, गोवा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश का 350 सदस्यीय दल प्रतियोगिता में भाग लेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित