नयी दिल्ली , मार्च 08 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि उसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का घोर अपमान किया है।

श्री मोदी ने यहां एक सभा में रविवार को अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि उनके दिल को गहरी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि आज देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है और एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने राष्ट्रपति का घोर अपमान किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति संथाल के बहुत बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गयीं थीं लेकिन तृणमूल सरकार ने राष्ट्रपति का बहिष्कार कर दिया। तृणमूल सरकार ने उस कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश के संविधान और लोकतंत्र की परंपरा का अपमान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रपति के साथ साथ देश के संविधान, लोकतंत्र की परंपरा का भी अपमान है। उन्होंने जीवन में तपकर उंचाईयां हासिल की है यह उसका भी अपमान है। उन्होंने कहा, ''हमारे यहां कहा गया है कि अहंकार में चूर व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंततः नष्ट हो जाता है। मैं आह्वान कर रहा हूं कि एक आदिवासी राष्ट्रपति का घोर अपमान करने वाली तृणमूल सरकार का अहंकर चूर होकर रहेगा। पश्चिम बंगाल की जनता इस अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित