देहरादून , अगस्त 06 -- उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा की।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए विभिन्न जिलों की 35 उत्कृष्ट कार्यकत्रियों को सम्मान के लिए चुना गया है। दोनों पुरस्कार आगामी आठ अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित