जयपुर , मार्च 30 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर स्थित तीर्थराज पुष्कर की पौराणिक विरासत को सहेजते हुए विश्व प्रसिद्ध तीर्थाटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

श्री शर्मा सोमवार रात मुख्यमंत्री कार्यालय में पुष्कर तीर्थराज के विकास की कार्ययोजना को लेकर बैठक ली। बैठक में पुष्कर सरोवर के घाटों एवं ब्रह्मा मंदिर सहित सभी मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित