हैदराबाद , मार्च 10 -- तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लु ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य की जिन ग्राम पंचायतों में स्थायी भवन नहीं हैं, उन्हें अगले तीन वर्षों के भीतर स्थायी भवन उपलब्ध कराए जाएं।
उप मुख्यमंत्री ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर सचिवालय में मंत्रियों जुपल्ली कृष्णा राव, सीताक्का, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और गद्दाम विवेक के साथ आयोजित बजट-पूर्व समीक्षा बैठकों के दौरान यह निर्देश दिया जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की थी।
श्री भट्टी विक्रमार्क ने यह भी सुझाव दिया कि जहां भी जमीन उपलब्ध हो वहां तहसीलदार और एमपीडीओ कार्यालयों को एक साथ बनाने की संभावना तलाशी जानी चाहिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देने के साथ-साथ प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित