अलवर , अगस्त 12 -- राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब तीन वर्ष पुराने चर्चित हत्याकांड में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति वकील को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों सद्दाम तथा रिवाज की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल बुधवार को बताया कि यह मामला 22 नवंबर 2023 का है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव में परिवादी पक्ष और सरपंच पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। आरोप है कि जावेद और उसके परिजनों ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों और फरसी से हमला किया था। इस दौरान गोलीबारी भी की गई थी। हमले में करीब 15 लोग घायल हुए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित