उज्जैन , सितंबर 10 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नागदा थाना पुलिस ने तीन वर्ष से फरार एक आरोपी को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 जुलाई 2023 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन पर उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत पर नागदा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 387 और 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की लगातार तलाश करती रही, लेकिन वह करीब तीन वर्ष से फरार था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उसकी तलाश जारी रखी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने फरार आरोपी चौकाराम को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित