बीकानेर , मई 14 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में गुरुवार को तीन सगी बहनों की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि ग्रांधी गांव निवासी खेतूराम मेघवाल की तीन बेटियां नख्त बन्ना सब माईनर के पास स्थित अपने खेत में बनी डिग्गी की ओर गई थीं। तभी एक लड़की डिग्गी में गिरकर गहराई में चली गयी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी दो बहनें भी डिग्गी में गिर गई।
सूत्रों ने बताया कि इससे तीनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय धापू, 19 वर्षीय सुशीला और 15 वर्षीय अन्नू के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव डिग्गी से बाहर निकाले। फिलहाल डिग्गी में गिरने का कारण स्पष्ट नहीें हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित