रायपुर, 14 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार से तीन दिवसीय जशपुर जिले के प्रवास पर हैं। दौरे के प्रथम दिन मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे, जहां हेलीपैड पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
हेलीपेड परिसर में हेलीकॉप्टर देखने पहुंचे छात्रावास के बच्चों से मुख्यमंत्री साय ने सहज और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने छात्रावास में पदस्थ शिक्षकों की व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित