भीलवाड़ा , मार्च 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके 266 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया।
थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल ने रविवार को बताया कि सवाईपुर चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 266 ग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। पुलिस ने कार में सवार रमेश खाती (28), नारायण गुर्जर (36) और जगदीश गुर्जर (30) को गिरफ्तार कर लिय।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित