अलवर , जून 12 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहापुर में बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान 'उमंग' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ स्थित तीन कंपनियों में छापेमारी करके 38 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज करके तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित