बेंगलुरु , अगस्त 31 -- कप्तान तिलक वर्मा (नाबाद 106) और श्रेयस गोपाल (87) रनों की पारियों के दम पर दक्षिण क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को नौ विकेट पर 285 रन बनाकर उत्तर क्षेत्र के खिलाफ 90 रनों की बढ़त बना ली।
दक्षिण क्षेत्र ने दो विकेट पर 40 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में गुरनूर बराड़ ने नारायण जगदीशन (36) को आउट कर उत्तर क्षेत्र को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद 31वें ओवर में बराड़ ने आर स्मरण (27) और कोडिमेला हिमातेजा (शून्य) का शिकार कर दक्षिण क्षेत्र को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय श्रेयस गोपाल ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित